शोरूम से डायमंड रिंग चुराने का आरोपी हुआ गिरफ्तार

ग्राहक बनकर घुसा और देखने के बहाने चुरा ली हीरे की अंगूठी

ग्राहक बनकर घुसा और देखने के बहाने चुरा ली हीरे की अंगूठी

बारासात.

उत्तर 24 परगना के बारासात थाना के डाकबंगला मोड़ स्थित एक शोरूम से हीरे की अंगूठी चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

उसके पास से गोल्ड डायमंड रिंग बरामद की गयी है. उसका नाम राकेश सामधा है. घटना तीन सितंबर की देर शाम को हुई थी. जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर युवक की पहचान कर उसे शुक्रवार रात दबोचा गया.

बताया जाता है कि बारासात के डाकबंगला मोड़ के पास स्थित एक सोने की दुकान में आरोपी ग्राहक बनकर घुसा था और डायमंड रिंग खरीदने के नाम पर अलग-अलग अंगुठियों को देख रहा था. इसी दौरान उसने एक डायमंड चुरा कर फरार हो गया. शोरूम के मालिक को उस वक्त पता नहीं चल पाया. लेकिन दुकान बंद करते समय सारा सामान देखने के दौरान पता चला कि एक हीरे की अंगूठी नहीं है.

इसके बाद शोरूम के सारे सीसीटीवी फुटेज देखे गये, तो पता चला कि खरीदार बन कर आये युवक ने अंगूठी चुरायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >