विज्ञापन की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचे धोनी

दुर्गापूजा के ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार दोपहर कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरे, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एक कार में बिठाया गया और वह एक निजी कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग के लिए रवाना हो गये.

कोलकाता. दुर्गापूजा के ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टेन महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार दोपहर कोलकाता हवाईअड्डे पर उतरे, जहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच एक कार में बिठाया गया और वह एक निजी कंपनी के विज्ञापन की शूटिंग के लिए रवाना हो गये. सूत्रों के अनुसार, धोनी अगले दो दिनों तक कोलकाता में रहेंगे. वह कंपनी के विज्ञापन अभियान की शूटिंग के साथ-साथ कंपनी के प्रबंधकों और कर्मचारियों के साथ शिष्टाचार भेंट भी करेंगे. यह कार्यक्रम कंपनी के न्यूटाउन कार्यालय में आयोजित किया जायेगा. जानकारी के अनुसार, पूर्व क्रिकेटर कपिल देव और भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा भी देवी पक्ष के पहले दिन शहर आ सकते हैं. दरअसल, कपिल देव व रोहित शर्मा भी उक्त स्टील कंपनी के ब्रांड एंबेस्डर हैं. नतीजतन, तीनों विश्व कप विजेता कप्तान एक साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि तीनों दिग्गज कंपनी के वार्षिक आम सभा में भी शामिल हो सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >