मृत तमन्ना की मां की हालत बिगड़ी, लाया गया कोलकाता

नदिया जिले के कालीगंज की 10 साल की तमन्ना खातून की मौत के बाद तनाव में रह रही उसकी मां सबीना बीबी की हालत बिगड़ने के बाद उसे नदिया से कोलकाता इलाज के लिए ले जाया गया.

नींद की गोलियों का ओवरडोज लेने के बाद बिगड़ी हालत

परिवार ने जिला पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

प्रतिनिधि, कल्याणी

नदिया जिले के कालीगंज की 10 साल की तमन्ना खातून की मौत के बाद तनाव में रह रही उसकी मां सबीना बीबी की हालत बिगड़ने के बाद उसे नदिया से कोलकाता इलाज के लिए ले जाया गया. सूत्रों के अनुसार, सबीना ने मंगलवार रात नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था. उसे कृष्णानगर शक्तिनगर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी. लेकिन गुरुवार को घर लौटने के बाद उसकी हालत फिर बिगड़ गयी. इसके बाद उसका इलाज कोलकाता में कराने का निर्णय लिया गया. परिवार ने आरोप लगाया है कि सबीना के पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद उसे अस्पताल से जबरदस्ती छुट्टी दे दी गयी. घर ले जाने के बाद उलकी हालत बिगड़ने लगी. तमन्ना के पिता हुसैन शेख ने कहा कि पुलिस ने सबीना को इलाज पूरा होने से पहले ही घर ले जाने के लिए दबाव डाला और अगर सबीना को कोई नुकसान हुआ, तो पुलिस जिम्मेदार होगी. हालांकि, कृष्णानगर जिले के एएसपी उत्तम घोष ने इन आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि सबीना का इलाज और डिस्चार्ज पूरी तरह डॉक्टरों के हाथ में था और पुलिस का इसमें कोई रोल नहीं है. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि परिवार यह आरोप क्यों लगा रहा है.” बता दें कि तमन्ना की मौत कालीगंज विधानसभा उपचुनाव के बाद हुए बम हमले के कारण हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >