दूसरे राज्यों में बंगाल के दो प्रवासी मजदूरों की मौत से हड़कंप

दक्षिण 24 परगना और मालदा के दो प्रवासी श्रमिकों की दूसरे राज्यों में संदिग्ध हालात में मौत के मामलों से सनसनी फैल गयी है.

आंध्र प्रदेश और चेन्नई की घटनाओं की जांच की मांग, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप

संवादादाता, कोलकाता

दक्षिण 24 परगना और मालदा के दो प्रवासी श्रमिकों की दूसरे राज्यों में संदिग्ध हालात में मौत के मामलों से सनसनी फैल गयी है. दोनों घटनाओं को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि राजनीतिक स्तर पर भी आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये हैं. आंध्र प्रदेश में प्रवासी श्रमिक की मौत: जानकारी के मुताबिक मगराहाट निवासी मंजूर आलम लस्कर आंध्र प्रदेश के कोमारलू इलाके में काम करता था. परिवार का कहना है कि मंजूर जरी का काम करने वहां गया था. आरोप है कि मंगलवार को आंध्र प्रदेश से फोन कर परिवार से 25,000 रुपये मांगे गये और जान से मारने की धमकी दी गयी. परिजनों ने ऑनलाइन 6,000 रुपये भेजे, लेकिन बुधवार को मंजूर की मौत की खबर मिली. परिवार का दावा है कि चोरी के झूठे आरोप में मंजूर को बुरी तरह पीटा गया. संबंधित प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है. तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बांग्ला बोलने के कारण मंजूर को निशाना बनाया गया और इस घटना में भाजपा से जुड़े गुंडों की भूमिका है. पार्टी ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है.

चेन्नई में मालदा के मजदूर का शव बरामद

दूसरी ओर गुरुवार को चेन्नई में मालदा के एक प्रवासी मजदूर की मौत की खबर सामने आयी. आठ दिनों से लापता आलमगीर आलम (29) का शव रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद हुआ. वह मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मशालदह बाजार का निवासी था. परिवार के अनुसार रोजी-रोटी के लिए आलमगीर चेन्नई गया था और हाल ही में उसे दूसरी नौकरी मिली थी. हैदराबाद जाने से पहले उसने पत्नी से फोन पर बात की थी, इसके बाद उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया. परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >