प्रशासन की मदद से दिल्ली से आया श्रमिक का शव

धनियाखाली के बेलमुड़ी गांव में दिल्ली से सजीव भूमिज (35) का शव लौटते ही परिजनों में मातम छा गया.

हुगली. धनियाखाली के बेलमुड़ी गांव में दिल्ली से सजीव भूमिज (35) का शव लौटते ही परिजनों में मातम छा गया. गुरुवार रात अचानक सीने में दर्द से उसकी मौत हो गयी थी. सजीव पिछले दस वर्षों से दिल्ली के गांधी नगर इलाके में आभूषण निर्माण का काम कर रहे थे. नौ महीने पहले पिता के निधन पर वे गांव लौटे थे, लेकिन फिर काम के लिए दिल्ली चले गये. गुरुवार शाम मां से फोन पर बातचीत के कुछ घंटों के बाद खबर आयी कि उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गयी. शव दिल्ली पुलिस ने केवल नजदीकी रिश्तेदारों को सौंपने की बात कही. आर्थिक तंगी के कारण परिवार तुरंत दिल्ली नहीं जा पा रहा था. राज्य प्रशासन के प्रयास से मां और एक रिश्तेदार को विमान से दिल्ली भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद विशेष एंबुलेंस से शव गांव लाया गया. शव पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.

स्थानीय विधायक असीमा पात्रा ने मृतक के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और सहयोग का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >