मालदा में क्रिकेट मैच के दौरान विवाद, टीएमसी समर्थक को गोली मारी

Crime News: मालदा में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद के बाद टीएमसी समर्थक को गोली मार दी गयी. पुलिस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्रिकेट मैच को लेकर इलाके में लंबे समय से तनाव था. प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि इलाके के हिदायत शेख ने 30 साल से अधिक उम्र के जलालुद्दीन पर गोली चलायी. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

Crime News: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई कहा-सुनी के बाद एक व्यक्ति को कथित तौर पर गोली मार दी गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना कालियाचक थाना क्षेत्र के जादुपुर में हुई. पीड़ित की पहचान स्थानीय व्यापारी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थक जलालुद्दीन शेख के रूप में हुई है.

बीच-बचाव करने गये शेख के बेटे और भतीजे पर भी हुआ हमला

पुलिस ने बताया कि बीच-बचाव करने की कोशिश पर शेख के बेटे और भतीजे पर भी कथित तौर पर बंदूक के बट से प्रहार किया गया. दोनों को चोटें आयीं हैं. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Crime News: हिदायत शेख ने जलालुद्दीन पर चलायी गोली

पुलिस ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्रिकेट मैच को लेकर इलाके में लंबे समय से तनाव चल रहा था. इसी तनाव के बढ़ने से गोलीबारी की घटना हुई. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की, तो पता चला कि इलाके के हिदायत शेख ने 30 साल से अधिक उम्र के जलालुद्दीन पर गोली चलायी. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें

मालदा में तृणमूल कार्यकर्ता व कोयला व्यवसायी की हत्या

मालदा में कांग्रेसी नेता को कार से कुचलकर मार डाला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >