धार्मिक आयोजन में हुमायूं के खिलाफ ‘गो बैक’ की गूंज

मुस्लिम धर्म सम्मेलन इज्तेमा के दौरान हुमायूं कबीर को कथित तौर पर ‘गो बैक’ नारे लगाकर अपमानित किये जाने का आरोप है.

प्रतिनिधि, हुगली

मुस्लिम धर्म सम्मेलन इज्तेमा के दौरान हुमायूं कबीर को कथित तौर पर ‘गो बैक’ नारे लगाकर अपमानित किये जाने का आरोप है. हुमायूं कबीर ने इस घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है. हुमायूं कबीर का दावा है कि वह इज्तेमा स्थल पर केवल नमाज अदा करने के उद्देश्य से पहुंचे थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर ही उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया. उनका आरोप है कि इसके बाद जब वह इज्तेमा के मुख्य आयोजन स्थल की ओर बढ़े, तब भी तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों की ओर से उन्हें घेरकर विरोध जताया गया और ‘गो बैक’ के नारे लगाये गये.

वहीं तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि हुमायूं कबीर का बयान पूरी तरह असत्य है. तृणमूल का दावा है कि इज्तेमा का आयोजन उनकी पार्टी द्वारा नहीं किया गया. पार्टी की ओर से यह भी कहा गया कि हुमायूं कबीर धार्मिक आयोजन स्थल पर आकर राजनीति करने का प्रयास कर रहे हैं और इसी उद्देश्य से वह ऐसे आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं, जबकि इज्तेमा जैसे धार्मिक आयोजन में राजनीति के प्रवेश को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >