माकपा नेता ने पुलिस की भूमिका पर उठाये सवाल

पश्चिम मेदिनीपुर के वरिष्ठ माकपा नेता अनिल दास पुलिस की भूमिका से नाखुश हैं. उन्होंने शुक्रवार को जिला पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.

पुलिस की निष्क्रियता पर हाइकोर्ट में याचिका दायर

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम मेदिनीपुर के वरिष्ठ माकपा नेता अनिल दास पुलिस की भूमिका से नाखुश हैं. उन्होंने शुक्रवार को जिला पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए कलकत्ता हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.

शुक्रवार को उनके वकील सब्यसाची चटर्जी ने कहा कि खड़गपुर के वरिष्ठ वामपंथी नेता अनिल दास को कुछ दिन पहले सड़क पर गिरा कर सरेआम पीटा गया. इसे लेकर अनिल दास ने स्थानीय तृणमूल नेता बेबी कोल के खिलाफ खड़गपुर टाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होने के बाद 72 घंटे बीत चुके हैं. लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है. इसलिए वामपंथी नेता ने अब न्याय की गुहार लगाते हुए हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिस पर अगले सप्ताह जस्टिस तीर्थंकर घोष की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >