दंपती पर छह दिन के शिशु को बेचने की कोशिश का आरोप

पड़ोसियों का आरोप है कि उन्होंने उस पैसे से एक टोटो खरीदा था.

बैरकपुर. कांचरापाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर एक स्थित फोरमैन कॉलोनी में स्थानीय लोगों ने एक दंपती पर गरीबी के कारण छह दिन की अपनी संतान को बेचने की कोशिश का आरोप लगाया है. लोगों ने रंगे हाथों उक्त दंपती को पकड़ा. निताई राय पेशे से वैन चालक हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि तीन महिलाएं निताई के घर आयीं और उनकी पत्नी से बात कर चली गयी. इसके बाद बच्चे को लेकर उसकी मां भी उनके पीछे-पीछे चली गयी. फिर पड़ोसियों को शक हुआ, तो उन्हाेंने घटना की सूचना बीजपुर थाने को दी. पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि दंपती ने पहले भी एक बच्चा बेचा था. पड़ोसियों का आरोप है कि उन्होंने उस पैसे से एक टोटो खरीदा था. इस घटना के बाद बच्चे के पिता निताई ने कहा कि वह बच्चे को डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था. हालांकि, इलाके के लोगों के दबाव में उसने स्वीकार किया कि बच्चे को बेचने की कोशिश की जा रही थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >