निगम इंजीनियरों ने उड़ाये काली पतंग व काले गुब्बारे

नगर निगम के वाम समर्थित इंजीनियर संगठन ने आरजी कर कांड की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को काली पतंग व काले गुब्बारे उड़ाये.

संवाददाता, कोलकाता

नगर निगम के वाम समर्थित इंजीनियर संगठन ने आरजी कर कांड की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को काली पतंग व काले गुब्बारे उड़ाये. केएमसी इंजीनियर्स एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से पतंगबाजी का आयोजन किया गया था. संगठन के महासचिव मानस सिन्हा के नेतृत्व में अभियंताओं ने आरजी कर की घटना के दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. मानस सिन्हा ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >