Coronavirus Outbreak: बंगाल में मास्क व सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए स्टॉक सीमा तय

मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार ने नया निर्देश जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब से दवा की कोई भी खुदरा दुकान दो या तीन लेयर वाले मास्क मिलाकर, 200 से अधिक मास्क नहीं रख सकते. साथ ही एन 95 के अधिकतम 100 मास्क रखे जा सकते हैं. हैंड सैनिटाइजर के मामले में अधिकतम वह पांच लीटर तक रख सकते हैं.

कोलकाता : मास्क और सैनिटाइजर की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य सरकार ने नया निर्देश जारी किया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि अब से दवा की कोई भी खुदरा दुकान दो या तीन लेयर वाले मास्क मिलाकर, 200 से अधिक मास्क नहीं रख सकते. साथ ही एन 95 के अधिकतम 100 मास्क रखे जा सकते हैं. हैंड सैनिटाइजर के मामले में अधिकतम वह पांच लीटर तक रख सकते हैं.

दूसरी ओर थोक दवा व्यवसायी अधिकतम तीन हजार तक दो या तीन लेयर वाले मास्क तथा एन 95 के एक हजार मास्क रख सकते हैं. वह अधिकतम 100 लीटर हैंड सैनिटाइजर रख सकते हैं. आगामी 30 जून तक यह नियम लागू रहेगा. इसका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के निर्देश पर मास्क व हैंड सैनिटाइजर को अत्यावश्यक सामग्रियों की श्रेणी में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >