कल्याणी. बिना किसी निर्देश के घर का बिजली का मीटर बॉक्स बदल दिया गया. नये स्मार्ट मीटर में बिल कैसे आ रहा है, यह ग्राहकों को समझ नहीं आ रहा है. कई बार कार्यालय में शिकायत की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. यह घटना नदिया जिले के शांतिपुर पोस्ट ऑफिस बिजली कार्यालय की है. कुछ माह पूर्व ही शांतिपुर क्षेत्र में बिजली मीटर बदलने का काम शुरू हो गया है. स्मार्ट मीटर के नियम के मुताबिक पहले रिचार्ज कराना होगा. न्यूनतम रिचार्ज राशि 100 रुपये है. 100 रुपये का रिचार्ज, कभी-कभी एक घंटे के अंदर ही खत्म हो जा रहा है. ग्राहकों यह नहीं समझ पा रहे हैं कि कितनी बिजली खर्च हुई और कितना पैसा कटा. इसके खिलाफ उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के स्टेशन प्रबंधक का घेराव किया. उनकी मांग है कि पुराने मीटर को तुरंत चालू किया जाए. शांतिपुर पावर स्टेशन के प्रबंधक माणिक तपन कुमार संतरा ने कहा कि बिजली विभाग के नियमों के अनुसार ही मीटर बदले गये हैं. कुछ लोग जिस समस्या के बारे में बात कर रहे हैं, उसके बारे में हमने पहले ही उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
