अमित शाह के दौरे के खिलाफ कांग्रेस, माकपा ने कोलकाता में कीं रैलियां

Amit Shah Go Back : शाह के यहां पहुंचते ही काला झंडा और CAA विरोधी पोस्टर लिये सैकड़ों वामपंथी और कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया और ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाये.

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक दिन के दौरे के खिलाफ पश्चिम बंगाल की विपक्षी पार्टियों, कांग्रेस और माकपा ने कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं. रविवार सुबह शाह के यहां पहुंचते ही काला झंडा और CAA विरोधी पोस्टर लिये सैकड़ों वामपंथी और कांग्रेसी प्रदर्शनकारियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया और ‘अमित शाह वापस जाओ’ के नारे लगाये.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एस्प्लेनेड इलाके में द‍ोपहर में पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की-फुल्की झड़प हुई थी, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर शहीद मीनार ग्राउंड में प्रवेश करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘हालांकि किसी को भी घटना के संबंध में गिरफ्तार नहीं किया गया.’

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती ने दक्षिणी कोलकाता के संतोषपुर में बड़ी रैली की अगुवाई की, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेकबगान से पार्क सर्कस तक विरोध मार्च निकाला और केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला जलाया.

माकपा से संबद्ध संगठनों स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) ने श्यामबाजार, गरियाहाट, बेहाला, कईखाली और इंटाली इलाकों में रैलियां निकालीं. चक्रवर्ती ने कहा, ‘जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के वक्त भी कोलकाता में ‘वापस जाओ’ के नारे लगे थे. हम यहां शाह की रैली नहीं होने देंगे. उनका (शाह) यहां स्वागत नहीं है. इन दोनों नेताओं के हाथ गुजरात दंगों में लोगों के खून से सने हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में भी हिंसा के लिए जिम्मेदार है.’

माकपा नेता ने शाह की रैली के लिए अनुमति देने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधा. चक्रवर्ती ने कहा, ‘मोदी और ममता सरकार के बीच की जो समझ है, उसी कारण से रैली के आयोजन के लिए अनुमति ऐसे समय में भी दी गयी, जब 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सिर पर हैं और लाउडस्पीकरों का शोर-गुल प्रतिबंधित है. यह शाह के प्रति राज्य सरकार की कृतज्ञता है.’

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने शहर में केंद्रीय मंत्री के दौरे के लिए किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए सभी तरह के एहतियाती कदम उठाये. सभी अहम स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी थी.’ केंद्रीय गृह मंत्री ने रविवार को राजारहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के नये भवन का उद्घाटन भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >