बंगाल चुनाव 2026 पर दिल्ली में हाई लेवल मीटिंग, कांग्रेस कभी भी जारी हो सकती है उम्मीदवारों की लिस्ट

Congress Candidate List News: बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कभी भी जारी कर सकती है. दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय कमेटी की बैठक में 286 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग चुकी है. 8 उम्मीदवार अभी तय नहीं हुए हैं. पार्टी की पहली लिस्ट शनिवार देर रात या रविवार को जारी हो सकती है.

Congress Candidate List News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी में कांग्रेस पार्टी भी जुट गयी है. इस बार पार्टी ने वाम मोर्चा के साथ गठबंधन नहीं किया है. शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में 286 सीटों के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया.

8 सीट पर अभी तय नहीं हुए हैं उम्मीदवारों के नाम

सूची शनिवार देर रात या रविवार को जारी होने की संभावना है. हालांकि, 8 सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है. इन सीटों पर अगले 24 घंटे के भीतर निर्णय लिये जाने की संभावना है. शनिवार देर रात पहली सूची जारी हो सकती है. दूसरी सूची बाद में जारी होगी. पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से बातचीत में यह जानकारी दी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लड़ेंगे बंगाल विधानसभा चुनाव – मीर

इससे पहले, दिल्ली में कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक गुलाम अहमद मीर ने बताया कि अधिकांश सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर लिये गये हैं. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस बार पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव मैदान में उतरेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2 दशक बाद पहली बार सभी 294 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार

गुलाम अहमद मीर से जब पूछा गया कि क्या अधीर रंजन चौधरी जैसे दिग्गज नेता भी चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि राज्य के सभी प्रमुख कांग्रेस नेता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे. करीब दो दशक बाद राज्य कांग्रेस ने शुभंकर सरकार के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विधानसभा की सभी 294 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, यहां देखें किसको-कहां से मिला टिकट

भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, सोनारपुर दक्षिण से चुनाव लड़ेंगीं रूपा गांगुली

बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >