प्रयागराज में तीर्थयात्रियों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर बुधवार को दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

संवाददाता, कोलकाता मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रयागराज के महाकुंभ मेले में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर बुधवार को दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. ममता बनर्जी ने अपने ””एक्स”” हैंडल पर कहा कि बंगाल में वार्षिक गंगासागर मेले के आयोजन के उनके अनुभव से पता चलता है कि कुंभ जैसे विशाल आयोजनों को संभालने के लिए ””अधिकतम योजना और देखभाल”” की आवश्यकता होती है. मुख्यमंत्री ने ””एक्स”””” पर अपने पोस्ट में कहा : महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गयी. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त श्रद्धालुओं के परिवारों के साथ है. गंगासागर मेले के आयोजन से मेरी सीख यह है कि लोगों की विशाल भीड़ को नियंत्रित करने और तीर्थयात्रियों के जीवन से संबंधित मामलों में योजना व देखभाल अधिकतम होनी चाहिए. दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना. मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ के संगम क्षेत्र में बुधवार तड़के स्नान करने बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थयात्रियों के बीच भगदड़ मचने से कई लोग हताहत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >