धर्मतला में रात में धरने पर बैठे नागरिक समाज के लोग

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की जघन्य घटना के खिलाफ रविवार को शहर में एक बड़ी रैली निकाली गयी.

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की प्रशिक्षु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या की जघन्य घटना के खिलाफ रविवार को शहर में एक बड़ी रैली निकाली गयी. अपराह्न तीन बजे कॉलेज स्क्वायर से ‘आमरा तिलोत्तमा’ बैनर तले महाजुलूस निकाला गया. इसमें अभिनेत्री अपर्णा सेन समेत तमाम कलाकार और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए. रैली धर्मतला में रानी रासमणि एवेन्यू जाकर खत्म हो जानी थी. लेकिन रैली में शामिल लोग देर शाम धरने पर बैठ गये. बताया जा रहा है कि रैली के आयोजकों की ओर से राज्य प्रशासन को ई-मेल कर इंसाफ की मांग की गयी है. धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि जबतक प्रशासन की ओर से कोई धरनास्थल पर नहीं पहुंचता है,वे वहां से नहीं उठेंगे. देर रात तक अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी समेत तमाम लोग धरने पर बैठे नजर आये.

इसी बीच, रात 10 बजे के करीब नशे में धुत एक युवक धरने पर बैठे लोगों के बीच घुस आया. आरोप है कि उसने अपशब्द कहे. अश्लील बातें कीं. इससे हंगामा मच गया. लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उसे हेयर स्ट्रीट थाने ले गयी. बाद में उसकी पहचान टालीगंज निवासी तापस पाल के तौर पर की गयी.खबर लिखे जाने तक अभिनेत्री स्वास्तिका मुखर्जी, सोहिनी सरकार, देवलीना दत्त व अन्य धरने पर बैठे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >