कम दर पर ऋण दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी, चार गिरफ्तार

कम दर पर ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बशीरहाट. कम दर पर ऋण दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी का नाम महावीर दास बताया गया है. जानकारी के अनुसार, हाल ही में बशीरहाट के दो लोगों से इस तरह की धोखाधड़ी हुई थी, जिसके बाद बशीरहाट साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने जांच करते हुए चार लोगों को दबोचा. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी लोगों को कम दर पर बैंक से ऋण दिलाने का झांसा देते थे. ऋण लेने के लिए संपर्क करने वाले से एडवांस फीस के तौर पर राशि लेते थे. आरोप है कि पैसे लेने के बाद किसी को भी ऋण नहीं दिया जाता था. बदमाश धीरे-धीरे उनसे संपर्क करना भी बंद कर देते थे और न ही उनके रुपये लौटाते थे. इस बाबत दो लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने चार लोगों को दबोचा. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इनसे जुड़े गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >