अधिक मुनाफा का लालच देकर व्यवसायी से ठगी

ट्रेड इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा के रहने वाले एक व्यवसायी से 12.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.

कोलकाता. ट्रेड इन्वेस्टमेंट में अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा के रहने वाले एक व्यवसायी से 12.5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित का नाम सुशोभन मंडल है. हालांकि पुलिस की तत्परता से पीड़ित को 4,51,360 रुपए लौटा दिये गये. इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले सुशोभन के पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था. फोन करने वाला व्यक्ति ने बताया कि ट्रेड इन्वेस्टमेंट में निवेश करने से उसे दोगुना मुनाफा होगा. शुरुआत में सुशोभन ने 12.5 लाख रुपये निवेश कर दिये. उसे कुछ मुनाफा भी हुआ. इसके बाद ठगों ने उससे 20 लाख रुपये निवेश करने के लिए कहा. ठगों ने बताया कि 20 लाख निवेश करने पर उसे पूरी रकम दी जायेगी. सुशोभन को समझ में आ गया कि वह ठगी का शिकार हुआ है. इसके बाद 12 मार्च को उसने बारासात साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने कुछ खातों को फ्रीज करके करीब 4,51,360 रुपये उसे वापस कर दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >