सीजेआइ को बदनाम करने के लिए फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप पर मामला दर्ज

मामले की जांच जारी है

कोलकाता. राज्य में एक शख्स पर देश के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) डीवाइ चंद्रचूड़ को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. राज्य पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि सोशल मीडिया पर अविश्वास पैदा करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के इरादे से प्रधान न्यायाधीश को जानबूझकर बदनाम करने और उच्चतम न्यायालय की गरिमा पर प्रहार करने के लिए फर्जी खबर प्रसारित की गयी. पुलिस ने कहा कृष्णगंज पुलिस थाने में फूलबाड़ी के सुजीत हाल्दार के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. राज्य पुलिस ने लोगों से फर्जी खबर प्रसारित न करने का भी अनुरोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >