पुलिसकर्मी की बेटी से दुष्कर्म यूट्यूबर व उसका बेटा अरेस्ट

सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के नाम पर एक पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने व फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.

पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो लेकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप

संवाददाता, बशीरहाट

सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने के नाम पर एक पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी की आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बना कर उसे ब्लैकमेल करने व फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी यूट्यूबर और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है. घटना उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा थाना क्षेत्र की है.

क्या है मामला : गिरफ्तार यूट्यूबर का नाम अरविंद मंडल है. वह हाड़ोवा के मोहनपुर इलाके में रहता है. पास में ही पीड़िता भी रहती है. उसके पिता पुलिसकर्मी हैं. उनकी 15 साल की बेटी नाचने-गाने की शौकीन है. घर के बगल में ही यूट्यूबर रहने के कारण दोनों में परिचय हुआ. आरोप है कि यूट्यूबर और उसके बेटे ने कुछ महीने पहले किशोरी को वीडियो और रील बनाने के नाम पर अपने घर बुलाया. वीडियो व रील बनाने के नाम पर उसे अलग-अलग जगहों पर ले गये. पड़ोसी होने के कारण किशोरी के घरवालों ने कोई आपत्ति नहीं जतायी. आरोप है कि वीडियो व रील बनाने के साथ-साथ यूट्यूबर ने किशोरी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बिना उसकी जानकारी के बना लिये. फिर उन्हीं तस्वीरों और वीडियो को दिखा कर उसे ब्लैकमेल करने लगा. कथित तौर पर, अरविंद और उसके बेटे ने ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया. उन्होंने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को बताया, तो वे तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.

बार-बार के अत्याचार से तंग आकर शुक्रवार को पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजनों ने हाड़ोवा थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी अरविंद मंडल और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >