Calcutta High Court : संदीप घोष ने फिक्स्ड डिपोजिट तोड़ने के लिये खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

Calcutta High Court : संदीप घोष के अधिवक्ता ने हाइकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में न्यायाधीश विभाष पटनायक की अवकाशकालीन बेंच पर सुनवाई होने की संभावना है.

Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में जूनियर महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म-हत्या व अस्पताल में आर्थिक भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष संदीप घोष अब आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. पारिवारिक खर्च सहित अन्य खर्चों के लिए संदीप घोष ने फिक्स्ड डिपोजिट तोड़ने का फैसला किया है और इसके लिए कलकत्ता हाइकोर्ट से अनुमति देने की मांग की है.

संदीप घोष ने हाइकोर्ट में दायर की याचिका

गुरुवार को संदीप घोष के अधिवक्ता ने हाइकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की है, जिस पर शुक्रवार को हाइकोर्ट में न्यायाधीश विभाष पटनायक की अवकाशकालीन बेंच पर सुनवाई होने की संभावना है. गौरतलब है कि आरजी कर अस्पताल में आर्थिक भ्रष्टाचार मामले की जांच के दौरान इडी ने संदीप घोष के बैंक खातों के साथ-साथ उनके सभी फिक्स्ड डिपोजिट को भी फ्रीज कर दिया है. इसलिए अदालत से फिक्स्ड डिपोजिट तोड़ने की अनुमति देने की मांग करते हुए संदीप घोष ने यह याचिका दायर की है.

Also Read : Mamata Banerjee : जानें ममता बनर्जी ने उमर को जम्मू-कश्मीर के सीएम पद की शपथ लेने पर क्या कहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >