ब्रिगेड में गूंज रहा रवींद्र संगीत, मेहमानों को परोसे जायेंगे झालमुड़ी और रसगुल्ले, बंगाल में पहली बार राजभवन के बाहर सरकार का शपथ ग्रहण

Brigade Parade Ground Oath Ceremony: बंगाल के इतिहास में पहली बार ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है. शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में रवींद्र संगीत, झालमुड़ी के स्टॉल और 1500 सीसीटीवी कैमरों की सुरक्षा रहेगी. प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद.

ब्रिगेड के आसपास की सड़कों पर लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट्स.

Brigade Parade Ground Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक ऐसा अध्याय जुड़ने जा रहा है, जो आजादी के बाद से अब तक कभी नहीं देखा गया. राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन (लोक भवन) की चहारदीवारी से बाहर निकलकर ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित हो रहा है.

पहले भाजपाई मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

शनिवार को शुभेंदु अधिकारी बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस समारोह को न केवल राजनीतिक जीत, बल्कि बंगाली संस्कृति के उत्सव के रूप में पेश किया जा रहा है. ब्रिगेड मैदान में रवींद्र संगीत की धुनें गूंज रही हैं. शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले मेहमानों का स्वागत बंगाल के पारंपरिक स्वाद रसगुल्ले और झालमुड़ी से होगा.

3 विशाल हैंगर और हाई-टेक मंच

शपथ ग्रहण के लिए ब्रिगेड परेड ग्राउंड को किसी अभेद्य किले और भव्य पंडाल में तब्दील कर दिया गया है. बीच वाले विशाल हैंगर में राज्यपाल, शुभेंदु अधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे. मंच पर हस्ताक्षर के लिए एक विशेष मेज लगायी गयी है.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का बड़ा ऐलान- बंगाल में घुसपैठ और मवेशी तस्करी पर अब परमानेंट ब्रेक, अपराधी जायेंगे जेल

VVIP सिटिंग की ऐसी होगी व्यवस्था

मंच के बायीं ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के लिए जगह सुरक्षित है. दूसरी ओर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्य मंत्रिमंडल के बैठने का इंतजाम है. बाकी दो विशाल हैंगर आमंत्रित मेहमानों और जनता के बैठने के लिए बनाये गये हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल जर्मन हैंगर.

रवींद्र जयंती का संयोग और सांस्कृतिक छटा

चूंकि आज रवींद्र जयंती का विशेष अवसर है, इसलिए समारोह में बंगाल की संस्कृति को प्रमुखता दी गयी है. सुबह से ही मुख्य मंच से गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के गीतों की धुनें गूंज रही हैं. मैदान के विभिन्न हिस्सों में झालमुड़ी और रसगुल्ले के स्टॉल लगाये गये हैं, ताकि आने वाले लोग बंगाल के पारंपरिक जायके का आनंद ले सकें. ब्रिगेड के प्रवेश द्वारों को बंगाल की लोक संस्कृति को दर्शाने वाले चित्रों और कलाकृतियों से सजाया गया है.

इसे भी पढ़ें : कौन हैं सुनील बंसल? जिनकी ‘साइलेंट’ रणनीति ने उड़ा दी ममता बनर्जी की नींद, सामने आया बीजेपी का सबसे बड़ा ‘गेमचेंजर’

Brigade Parade Ground Oath Ceremony: सुरक्षा में लगे 4000 पुलिसकर्मी और 1500 कैमरे

कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के ऐसे इंतजाम किये हैं कि परिंदा भी पर न मार सके. एडीशनल और ज्वाइंट कमिश्नर रैंक के अधिकारियों की देखरेख में लगभग 4000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पूरे कार्यक्रम स्थल पर 1500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. ड्रोन और दूरबीन की मदद से ऊंची इमारतों से निगरानी रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें : कौन हैं बंगाल में ‘कमल’ खिलाने वाले रणनीतिकार भूपेंद्र यादव, नबान्न की नींव हिलाने का तैयार किया गुप्त ब्लूप्रिंट

ब्रिगेड में लगाये गये डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर

पूरे ब्रिगेड मैदान में पर्याप्त संख्या में मेटल डिटेक्टर लगाये गये हैं. हैंड मेटल डिटेक्टर से भी सघन जांच की जा रही है. अतिविशिष्ट मेहमानों (VVIPs) के आने-जाने के लिए कार्यक्रम स्थल के पास एक अस्थायी हेलीपैड भी तैयार किया गया है.

राजभवन से बाहर निकला लोकतंत्र

आजादी के बाद से डॉ बिधानचंद्र रॉय, सिद्धार्थ शंकर रॉय, ज्योति बसु, बुद्धदेव भट्टाचार्य और ममता बनर्जी तक, सभी ने राजभवन में ही शपथ ली थी. भाजपा ने इस परंपरा को तोड़ते हुए इसे एक जन-समारोह का रूप दिया है. इस समारोह में उन शहीद कार्यकर्ताओं के परिजनों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवायी.

इसे भी पढ़ें

पीएम मोदी की तरह नंदीग्राम छोड़ भवानीपुर को चुनेंगे शुभेंदु अधिकारी या चुनेंगे नयी राह, फैसला 10 दिन में

कौन हैं नंदीग्राम के ‘जायंट किलर’ शुभेंदु अधिकारी, जिन्होंने ममता बनर्जी को 2 बार हराया और ढाह दिया टीएमसी का अभेद्य किला

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर सवाल उठाने वाले 5 प्रवक्ता को नोटिस, रिजु दत्ता समेत इन दिग्गजों पर गिरेगी गाज?

अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा तंज, कहा- शुभेंदु दा ने घर में घुसकर हराया, विपक्ष की ‘शेरनी’ अब ‘भीगी बिल्ली’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >