20 दिनों से लापता युवती का मिला शव, एक गिरफ्तार

करीब 20 दिनों से लापता युवती का रक्तरंजित शव रायगंज के चोपड़ा इलाके में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया.

संवाददाता, कोलकाता

करीब 20 दिनों से लापता युवती का रक्तरंजित शव रायगंज के चोपड़ा इलाके में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया. इस मामले में करणदिघी थाने की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.

शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि 12 दिसंबर को युवती बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. परिजनों ने आरोप लगाया था कि युवती का एक युवक ने अपहरण कर लिया था. इसी बीच, अचानक युवती के घर आरोपित युवक की एक तस्वीर भेजी गयी, जिसे देखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान आरोपित के बयान के आधार पर पुलिया के नीचे से युवती का लहूलुहान शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इस्लामपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा है. शुरुआती जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >