बंद घर में मिले मां-बाप व दो बेटियों के गला कटे शव

मुर्शिदाबाद के भगवान गोला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी है.

10 महीने से मुर्शिदाबाद के भगवानगोला में किराये के मकान में रह रहा था परिवार

संवाददाता, कोलकाता

मुर्शिदाबाद के भगवान गोला में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी है. घर के अंदर पत्नी और दो बेटियों की गला काट कर हत्या कर दी गयी, जबकि पति का शव उसी घर में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया. बंद घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर प्रवेश किया और चारों शव बरामद किये.

प्राथमिक तौर पर पुलिस का मानना है कि शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की हत्या की और फिर खुदकुशी कर ली. मृतक का नाम मानिक व्यापारी बताया गया है. जानकारी के अनुसार वह नदिया जिले का स्थायी बाशिंदा था और पिछले 10 महीनों से मुर्शिदाबाद के भगवानगोला स्थित स्वपनगढ़ चौराहा इलाके में किराये के मकान में रह रहा था1 वह अपनी पत्नी डोला व्यापारी और दो बेटियों तान्हा व्यापारी (15) द छह साल की मायशा के साथ वहीं रहता था1 मानिक की इसी इलाके में फल की दुकान थी.

एक-दूसरे पर रखे हुए थे मां-बेटियों के शव : पुलिस जब घर के अंदर पहुंची, तो फर्श सूखे खून से सना हुआ था. पत्नी और दोनों बेटियों का गला किसी धारदार हथियार से काटा गया था. तीनों शव एक-दूसरे पर रखे हुए थे और उन्हें कंबल से ढक दिया गया था. उसी कमरे में मानिक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला. पुलिस का अनुमान है कि दो दिन पहले ही पत्नी और बेटियों की हत्या कर दी गयी थी. मंगलवार को मानिक को इलाके में घूमते हुए लोगों ने देखा भी था. बाद में शव सड़ने से घर से बदबू आने लगी, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद मानिक द्वारा खुदकुशी किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.

पता चला है कि मानिक को अन्य व्यक्ति के साथ अपनी पत्नी का अवैध संबंध होने का शक था. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इलाके के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घर के मालिक हैदर अली ने बताया कि वह परिवार के निजी मामलों में ज्यादा दखल नहीं देते थे. दो दिन पहले उन्होंने बेटियों को देखा भी था और उन्हें इस तरह की घटना का कोई अंदाजा नहीं था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >