नवंबर मध्य तक हो सकती है भाजपा की नयी राज्य कमेटी की घोषणा

अब जल्द ही पार्टी की नयी राज्य कमेटी भी बनने जा रही है.

नयी राज्य कमेटी के नामों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिला है. अब जल्द ही पार्टी की नयी राज्य कमेटी भी बनने जा रही है. प्रदेश भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की नयी राज्य कमेटी के गठन की रूपरेखा अंतिम चरण में है और अगले सप्ताह के अंत तक नयी कमेटी की घोषणा होने की उम्मीद है. प्रदेश भाजपा के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुनील बंसल आगामी शुक्रवार को महानगर में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य के साथ बैठक करेंगे और उस बैठक में नयी राज्य कमेटी के सदस्यों की सूची को अंतिम रूप दिया जायेगा.

बताया गया है कि इसके बाद श्री भट्टाचार्य अगले सप्ताह अंतिम सूची के साथ फिर से नयी दिल्ली जायेंगे और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से उसे मंजूरी दिलायेंगे. इसके बाद, नयी राज्य कमेटी के सदस्यों के नाम की घोषणा की जायेगी. इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने विस्तृत जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें भी नवंबर के मध्य तक नयी राज्य समिति के गठन और उसकी घोषणा की उम्मीद है.उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा रखने वाले समर्पित और सक्रिय नेताओं को नयी राज्य कमेटी में जगह दी जायेगी.

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने इस संबंध में कहा है कि नयी राज्य समिति के अधिकांश सदस्य संगठन-समर्पित नेता होंगे, जिनका एकमात्र ध्यान स्वयं चुनाव लड़ने के बजाय पार्टी को मजबूत करने पर होगा.

बताया गया है कि नयी राज्य समिति में 31 सदस्य होंगे, और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य इकाई को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि कुछ नेताओं को छोड़कर, अधिकांश सदस्य चुनाव लड़ने के बजाय केवल संगठनात्मक कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित करें. हालांकि, राज्य समिति के एक सदस्य के अनुसार, केंद्रीय नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी नये सदस्यों को केवल संगठनात्मक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >