कोलकाता-हावड़ा से भाजपा करेगी पालिका चुनाव प्रचार की शुरुआत

प्रदेश भाजपा कोलकाता व हावड़ा नगर निगम के चुनाव प्रचार से पालिका चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेगी. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भाजपा के सांसदों के साथ वह खुद भी चुनाव प्रचार शुरू करेंगे.

कोलकाता : प्रदेश भाजपा कोलकाता व हावड़ा नगर निगम के चुनाव प्रचार से पालिका चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेगी. प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा है कि भाजपा के सांसदों के साथ वह खुद भी चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. दूसरी ओर, लोकसभा चुनाव की तरह नगरपालिका चुनाव के लिए भी भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने सर्वेक्षण शुरू कर दिया है.

किसे टिकट दिया जायेगा, जमीनी स्तर पर पकड़ किसकी अच्छी है, लोग किस नेता को पसंद करते हैं और किसकी छवि दागदार नहीं है, इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है. यह रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जायेगी. वहां से सहमति मिलने पर बंगाल में नगरपालिका चुनाव के लिए टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी. हालांकि इस संबंध में श्री घोष ने कहा कि कई पार्टियां चुनाव के पहले सर्वेक्षण कराती हैं.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह से टिकट बंटवारे से पहले भाजपा ने सर्वे कराया था. इसके लिए निजी कंपनी की मदद ली गयी थी. लोगों से पूछा गया था कि भाजपा के किस उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए और उसके मुताबिक टिकट का बंटवारा भी हुआ था. इसका लाभ हुआ और पार्टी राज्य की 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही थी. अब नगरपालिका चुनाव में भी भाजपा ने यही रणनीति अपनायी है. तृणमूल कांग्रेस को कदम-कदम पर टक्कर देने में वह पीछे नहीं रहना चाहती है.

सूत्रों के अनुसार एक प्राइवेट कंपनी के लोग घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं. वे पूछ रहे हैं कि इलाके के विधायक, पार्षदों और सांसदों ने कैसा काम किया है? कोई समस्या है या नहीं? भाजपा से लोगों को क्या उम्मीद है? भाजपा उम्मीदवार के तौर पर लोग किसे देखना चाहते हैं? ऐसे ही सैकड़ों प्रश्न पूछे जा रहे हैं, जिसकी सूची बनाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भेजी जायेगी.

श्री शाह हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर आये थे. उन्होंने बंगाल भाजपा को आश्वस्त किया है कि हर तरह की केंद्रीय मदद दी जायेगी. उन्होंने हर महीने बंगाल आने और एक सप्ताह तक यहां रहकर संगठन के कार्यों का जायजा लेने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >