विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लेगी भाजपा

राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है. नवनिर्वाचित विधायकों को जल्द शपथ दिलाने के लिए विधानसभा सचिवालय ने कदम उठाया है.

कोलकाता. राज्य की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में तृणमूल ने सभी सीटों पर जीत हासिल की है. नवनिर्वाचित विधायकों को जल्द शपथ दिलाने के लिए विधानसभा सचिवालय ने कदम उठाया है. स्पीकर बिमान बनर्जी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर कहा है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, इसी सप्ताह मुख्यमंत्री की मौजूदगी में छहों विधायक शपथ ले सकते हैं. उधर, भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. सोमवार को विधानसभा में भाजपा विधायकों की बैठक में यह फैसला लिया गया. विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा : वे गुंडागर्दी के बल पर जीते हैं. पर हम हार नहीं मानेंगे. यहीं नहीं रुकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >