सुशासन व सुरक्षा का संदेश लेकर लोगों के बीच जायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

इस बैठक में बंगाल के लिए पार्टी के सह चुनाव पर्यवेक्षक, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बिप्लब देव व पार्टी के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी उपस्थित रहे.

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं को लोगों के दिल जीतने के दिये टिप्स कोलकाता. पश्चिम बंगाल की राजनीति में भाजपा ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए तैयारी तेज कर दी है. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री व बंगाल के लिए पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सॉल्टलेक स्थित पार्टी कार्यालय में मैराथन बैठक की. शनिवार को केंद्रीय मंत्री ने पार्टी के मीडिया प्रभारियों, आइटी प्रभारी सहित अन्य विभाग के प्रभारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में बंगाल के लिए पार्टी के सह चुनाव पर्यवेक्षक, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद बिप्लब देव व पार्टी के आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय भी उपस्थित रहे. सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आगामी 2026 विधानसभा चुनावों और संगठन के पुनर्गठन की रणनीति को लेकर आयोजित की गयी थी. भूपेंद्र यादव ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन सुदृढ़ करने और मतदाता संपर्क अभियान की समीक्षा की. भूपेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से जनता का विश्वास अर्जित करना है. उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्य ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं. उन्होंने कहा कि हम बंगाल की जनता के बीच विकास, सुशासन और सुरक्षा का संदेश लेकर जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहना होगा और जनता से सीधा संवाद बनाये रखना होगा.” बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, जिला प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान पार्टी के जनसंपर्क अभियान, बूथ समितियों की प्रगति रिपोर्ट और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई. भूपेंद्र यादव ने संगठन को “मजबूत, एकजुट और अनुशासित” बनाये रखने पर जोर दिया और कहा कि बंगाल में भाजपा एक विकल्प नहीं, बल्कि उम्मीद की पार्टी बनकर उभर रही है. राजनीतिक पृष्ठभूमि हाल ही में राज्य में कई जिलों में भाजपा ने सदस्यता अभियान चलाया है और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया है. पार्टी का फोकस उन इलाकों पर है, जहां पिछले चुनावों में मत प्रतिशत कम रहा था. भूपेंद्र यादव का यह दौरा पार्टी के लिए राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश भाजपा अब संगठनात्मक मजबूती के साथ 2026 के चुनावी मिशन की ओर कदम बढ़ा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >