राष्ट्रगीत ''''वंदे मातरम्'''' के 150 वर्ष पूरे होने पर राज्य भर में उत्सव मनायेगी भाजपा

उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों से लेकर सीमाओं पर तैनात हमारे जवान और राजनीतिक दल-सबके बीच ‘वंदे मातरम्’ एकता और भावनाओं का प्रतीक है.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी कोलकाता. राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश भाजपा की ओर से पूरे राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य ने सॉल्टलेक स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधन के दौरान ऋषि बंकिमचंद्र चटर्जी की रचना ‘वंदे मातरम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल ब्रिटिश काल में ही नहीं, बल्कि आज भी भारत के हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों से लेकर सीमाओं पर तैनात हमारे जवान और राजनीतिक दल-सबके बीच ‘वंदे मातरम्’ एकता और भावनाओं का प्रतीक है. आने वाले सात नवंबर से पूरे एक वर्ष तक देशभर में इसका उत्सव मनाया जायेगा. श्री भट्टाचार्य ने कहा ””वंदे मातरम्”” वह उद्घोष था, जिसके लिए अनेक क्रांतिकारियों ने फांसी के फंदे को गले लगाया और और मातंगिनी हाजरा जैसी वीरांगनाओं ने अपने सीने पर गोलियां झेली थी. उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने इस गीत के विरोध में प्रदर्शन किया था, यह कहते हुए कि मुसलमान इसे नहीं गा सकते. उस समय ममता बनर्जी भी लोकप्रिय नेता थीं, लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया. उन्होंने याद दिलाया कि 1937 में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में ‘वंदे मातरम्’ को खंडित कर दिया गया था. हम चाहते हैं कि नयी पीढ़ी संक्षिप्त नहीं, बल्कि पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का स्वरूप जाने. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय नेता इस अभियान में भाग लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हुगली स्थित वंदे मातरम् भवन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल उपस्थित रहेंगे. उत्तर 24 परगना के काठालपाड़ा में, जहां बंकिमचंद्र का पैतृक निवास था, वहां केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सुकांत मजूमदार मौजूद रहेंगे. मुर्शिदाबाद के लालगोला में वरिष्ठ नेता राहुल सिन्हा, कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट में राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और उत्तर 24 परगना में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल होंगे. श्री भट्टाचार्य ने अंत में कहा कि आज की पीढ़ी को आनंदमठ का इतिहास जानना जरूरी है. ‘वंदे मातरम्’ भारत की आत्मा और भारतीय सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ध्वनि है. इसी भावना को जीवित रखने के लिए भाजपा पूरे वर्ष विविध कार्यक्रमों के माध्यम से इसका उत्सव मनायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >