एसआइआर: विधायक असीमा पात्र के विवादित बयान से भाजपा में आक्रोश

विधायक के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है.

हुगली. चुंचुड़ा में आयोजित तृणमूल कांग्रेस की सभा में धनियाखाली की विधायक असीमा पात्र के विवादित बयान से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है. बुधवार को चुंचुड़ा घड़ी मोड़ पर तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार के नेतृत्व में एसआइआर प्रक्रिया को लेकर आयोजित विरोध सभा में असीमा पात्र ने कहा, वोटरों के नाम काटने की कोशिश करने वाले भाजपा नेताओं को पेड़ से बांधकर लटका देना चाहिए. अगर सचमुच अगर वोटरों का नाम काटता है तो फिर उसे छोड़ा नहीं जाना चाहिए. विधायक के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जतायी है. पार्टी के जिला नेता स्वपन पाल ने पलटवार करते हुए कहा, अगर कोई विधायक खुलेआम बीजेपी कार्यकर्ताओं को पेड़ से बांधने की धमकी देती हैं, तो क्या पश्चिम बंगाल में अब तालिबानी शासन चल रहा है? राज्य का लोकतंत्र क्या तृणमूल कांग्रेस ने चुरा लिया है?” उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के कार्यकर्ता बूथ लेवल अधिकारियों के साथ पार्टी झंडे लेकर घूम रहे हैं, जबकि बीजेपी के बीएलए-2 को धमकाकर भगा दिया जा रहा है.

स्वपन पाल ने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री वोट के बाद एसआइआर में सहयोग की बात क्यों कर रही हैं, जबकि वोट से पहले इससे परहेज कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल को डर है कि अवैध और मृत वोटरों के नाम हट जाने पर उनकी सत्ता खतरे में पड़ जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >