कोलकाता. नागराकाटा में भाजपा सांसद व विधायक पर हमले को लेकर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी मुखर हुए. उन्होंने कहा : तृणमूल बांग्लादेशी रोहिंग्याओं का इस्तेमाल कर रही है. हमारे प्रतिनिधि बाढ़ पीड़ितों से मिलने गये थे. राहत सामग्री पहुंचा रहे थे. रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली. ये सभी बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं. तृणमूल ने उन्हें वहां ठहराया है. घोष ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ये रोहिंग्या हैं. जिन्होंने हमला किया, उनका वीडियो देख कर उन्हें गिरफ्तार करना होगा. जब जांच होगी, तो देखेंगे कि ये सभी बांग्लादेश से आये हैं.
सभी घुसपैठिये हैं. तृणमूल इसी काम के लिए इनका इस्तेमाल कर रही है. वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार की मानवीयता पर फिर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि जनता और मीडिया की नजर में छवि बनाये रखने के लिए एक छोटा-सा मुआवजा दिया जा रहा है. लेकिन राज्य सरकार वह सेवा नहीं कर रही है, जो दिल से की जानी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
