भाजपा विधायक हिरण चटर्जी को अग्रिम जमानत

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को बांग्ला फिल्मों के अभिनेता सह भाजपा विधायक हिरण चटर्जी को पारिवारिक विवाद मामले में अग्रिम जमानत दे दी.

कोलकाता. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बुधवार को बांग्ला फिल्मों के अभिनेता सह भाजपा विधायक हिरण चटर्जी को पारिवारिक विवाद मामले में अग्रिम जमानत दे दी. जानकारी के अनुसार हिरण की पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने आनंदपुर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद भाजपा विधायक ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की. अदालत में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जय सेनगुप्ता की पीठ ने हिरण को अग्रिम जमानत मंजूर कर दी. हालांकि हिरण को जांच अधिकारी के सामने हर 15 दिन में हाजिर होना होगा. गौरतलब है कि हाल ही में हिरण की दूसरी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनकी पहली पत्नी अनिंदिता चटर्जी ने आनंदपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया. पुलिस और दोनों पक्षों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आयी है. जनवरी में हिरण ने मॉडल रितिका गिरि से वाराणसी में शादी की थी. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >