लक्खी भंडार की लाभार्थियों को लेकर भाजपा नेता की टिप्पणी महिला विरोधी

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. इसी बीच भाजपा के राज्य समिति सदस्य कालीपद सेनगुप्ता के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है.

भाजपा के राज्य समिति सदस्य कालीपद सेनगुप्ता के बयान पर हुआ विवाद

संवाददाता, कोलकाता

राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. इसी बीच भाजपा के राज्य समिति सदस्य कालीपद सेनगुप्ता के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि दासपुर में एक सार्वजनिक सभा के दौरान श्री सेनगुप्ता ने कथित तौर पर कहा कि जिन महिलाओं को राज्य सरकार की लक्खी भंडार योजना का लाभ मिल रहा है और जो तृणमूल को वोट देती हैं, उन्हें मतदान के दिन घर में ही बंद रखा जाये. इस टिप्पणी को लेकर तृणमूल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर ने नहीं की है) भी पोस्ट कर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए उक्त बयान को महिला विरोधी करार दिया है.

राज्य की उद्योग मंत्री व तृणमूल नेता डॉ शशि पांजा ने कहा कि कालीपद सेनगुप्ता का बयान भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त होते नहीं देखना चाहती और लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने की सोच रखती है. भाजपा नेता महिलाओं को मतदान के अधिकार से वंचित करने की बात कर रहे हैं. जिन महिलाओं को लक्खी भंडार जैसी कल्याणकारी योजना से आर्थिक मजबूती मिली है, उन्हें ही घर में बंद रखने की सलाह दी जा रही है. यह न केवल निंदनीय है, बल्कि असंवैधानिक भी है.

तृणमूल की वरिष्ठ नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने भी भाजपा नेता के कथित बयान की निंदा करते हुए कहा कि बंगाल की महिलाएं इस अपमान का जवाब वोट के जरिये देंगी. भाजपा की ओर से इस बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >