कश्मीर को ''इस्लामिक कश्मीर'' व बंगाल को ''बांग्लादेश'' नहीं बनने देंगे: दिलीप घोष

मेदिनीपुर शहर में भाजपा ने शिक्षकों की नौकरी रद्द और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ मेदिनीपुर के पूर्व सांसद दिलीप घोष के नेतृत्व में डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान एक रैली भी निकाली.

खड़गपुर.

भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदुओं की हो रही हत्या को किसी तरह से बर्दाश्त नहीं की जायेगी. पाकिस्तान सांप की तरह केवल फुफकार रहा है. पहलगाम कांड का बदला लिया जायेगा. पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जायेगा. किसी भी कीमत पर कश्मीर को इस्लामिक कश्मीर और बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोका जायेगा.

वहीं शिक्षकों की रद्द हुई नौकरी को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि किसी भी तरह से अदालत से सही राय लेकर शिक्षकों की बहाली करनी होगी. शिक्षकों के ना होने से बंगाल में शिक्षा का स्तर गिर रहा है, जिसका असर आनेवाली पीढ़ी पर पडे़गा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >