भाजपा पार्षद ने पार्टी समर्थक को चप्पल से पीटा

खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड-31 की भाजपा पार्षद ममता दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक भाजपा समर्थक को चप्पल से मारती हुई दिखायी दे रही हैं.

विपक्ष का तंज, कहा- शहरवासियों के सामने आ रहा भाजपा का असली चेहरा

प्रतिनिधि, खड़गपुर

खड़गपुर नगरपालिका के वार्ड-31 की भाजपा पार्षद ममता दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह एक भाजपा समर्थक को चप्पल से मारती हुई दिखायी दे रही हैं. हालांकि, प्रभात खबर वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता. वीडियो के वायरल होते ही शहर में यह मामला चर्चा का विषय बन गया.

इस घटना पर भाजपा के विरोधी दलों तृणमूल कांग्रेस, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के नेताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ रहा है. गौरतलब रहे कि कुछ दिनों पहले इलाके के एक भाजपा समर्थक ने पार्षद ममता दास पर आरोप लगाया था कि वह एक ठेलेवाले को दुकान लगाने से रोक रही थीं और उससे मोटी रकम की मांग कर रही थीं. उस वक्त भी आरोप संबंधी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. बताया जाता है कि उसी विवाद को लेकर पार्षद ममता दास नाराज हुईं और संबंधित भाजपा समर्थक को देखकर चप्पल से पीट दिया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >