भाजपा ने ममता पर शाह को धमकी देने का लगाया आरोप

भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए उन पर राज्य के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह तानाशाही कर रही हैं.

कोलकाता/भुवनेश्वर. भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए उन पर राज्य के दौरे पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने का आरोप लगाया और दावा किया कि वह तानाशाही कर रही हैं. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में एक जनसभा के दौरान कहा कि शाह कोलकाता के जिस होटल में ठहरे हुए हैं, वहां से बाहर वह उनकी मर्जी से ही निकल पाये हैं. पात्रा ने कहा : ममता बनर्जी ने देश के गृह मंत्री को ऐसी भाषा में धमकी दी है, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.

हमने इसे देखा है. उन्होंने कहा कि आप (शाह) एक होटल में छिपे हुए हैं. अगर हम चाहें, तो आप होटल से बाहर कदम नहीं रख सकते. ये आपकी खुशकिस्मती है कि हमने आपको होटल से बाहर आने की इजाजत दी.

उन्होंने दावा किया कि यह केवल केंद्रीय गृह मंत्री के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता के लिए भी खतरे जैसा है. पात्रा ने आरोप लगाया : यह हिटलरशाही और तानाशाही है. पुरी से सांसद पात्रा ने कहा : बंगाल में ऐसी घटनाएं पहली बार नहीं हुई हैं. पिछले चुनावों के दौरान हमारे पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >