कल्य��णी एक्सप्रेसवे पर बाइक व पिकअप वैन जले

कल्याणी एक्सप्रेसवे पर वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ.

बैरकपुर. कल्याणी एक्सप्रेसवे पर वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर इलाके में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. आम से लदे पिकअप वैन और एक बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में आग लग गयी और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गये. हालांकि, इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गये और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन कल्याणी से बैरकपुर की ओर जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर वैन के नीचे घुस गयी. टक्कर के तुरंत बाद बाइक में आग लग गयी, जिसने देखते ही देखते पिकअप वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए पिकअप वैन और बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >