बिजली के पोल से टकरायी बाइक, चालक की मौत

मृतक का नाम हिमाचल नायक (21 ) है.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना अंतर्गत संदापाड़ा इलाके में एक अनियंत्रित बाइक के सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा जाने से चालक की मौत हो गयी. मृतक का नाम हिमाचल नायक (21 ) है. वह झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले के बड़शोल थाना अंतर्गत गामारिया इलाके का निवासी था. वह झाड़ग्राम से बाइक से अपने घर लौट रहा था. बाइक की गति अधिक होने के कारण वह नियंत्रण नहीं रख सका और मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से जा टकरायी. चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे अचेतावस्था में बेलपहाड़ी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. उधर, घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >