पुलिस की स्टीकर लगी कार से बाइक की हुई टक्कर, पांच घायल

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की स्टीकर लगी कार से शराब की बोतलें ले जाया जा रहा था.

हावड़ा. हावड़ा के उलुबेड़िया महिशरेखा ब्रिज के पास सड़क दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गये. घायलों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार उलुबेड़िया थानांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. खबर मिलते ही उलुबेड़िया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की स्टीकर लगी कार से शराब की बोतलें ले जाया जा रहा था. इस घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >