कोलकाता में शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, अब बार-बार बुकिंग रद्द होने की समस्या नहीं

Bharat Taxi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवर टैक्सी के सह-मालिक भी होंगे. देश भर में सात लाख से अधिक ड्राइवर 100 रुपये में शेयर खरीदकर भारत टैक्सी के शेयरधारक बन चुके हैं.

Bharat Taxi : कोलकाता : कैब के महंगे किराए से परेशान कोलकाता के लोगों के लिए राहत की खबर है. कोलकाता में भी अब सरकारी कैब Bharat Taxi से सस्ते में सफर कर सकते हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि Bharat Taxi सेवा अगले दो वर्षों के भीतर कोलकाता, मुंबई, पुणे, लखनऊ, चंडीगढ़ और जयपुर में शुरू की जाएगी.

कोलकाता में इसी साल सेवा की होगी शुरुआत

भारत टैक्सी सेवा का आधिकारिक शुभारंभ शनिवार, 27 जून को गुजरात के 14 शहरों में किया गया. इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगले दो वर्षों के भीतर देश के 500 से अधिक शहरों में भारत टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी. माना जा रहा है कि गुजरात के बाद यह टैक्सी सेवा की शुरुआत इसी साल कोलकाता में भी की जायेगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत टैक्सी क्या है

भारत टैक्सी देश की पहली सहकारी समिति द्वारा संचालित एप कैब सेवा है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ड्राइवर ही मालिक होते हैं. यह एप कैब केंद्र सरकार और सहकारी समितियों के सहयोग से चलती है. भारत टैक्सी शून्य कमीशन मॉडल पर काम करती है. इसलिए, कार किराए से होने वाली पूरी आय ड्राइवर को ही मिलती है. उसे किसी भी एग्रीगेटर को किराए का कोई हिस्सा नहीं देना पड़ता.

ड्राइवर भी होते हैं शेयरधारक

भारत टैक्सर का किराया भी अन्य एप कैब सेवाओं की तुलना में कम है. इसमें न केवल कैब, बल्कि ऑटो-रिक्शा और बाइक सेवाएं भी उपलब्ध होंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि इस प्लेटफॉर्म से जुड़े ड्राइवर न केवल वाहन चालक होंगे, बल्कि सारथी भी होंगे. वे सह-मालिक होंगे. देश भर में सात लाख से अधिक ड्राइवर 100 रुपये में शेयर खरीदकर भारत टैक्सी के शेयरधारक बन चुके हैं.

Also Read: भ्रष्ट लोग जेल जाने के डर से छोड़ रहे तृणमूल, कल्याण बनर्जी का बागी नेताओं पर हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >