‘टेक केयर भालोबासा’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगे सुशोभन सोनू रॉय

Bengali Film News: युवा अभिनेता सुशोभन सोनू रॉय बांग्ला फिल्म ‘टेक केयर भालोबासा’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. लंबे संघर्ष के बाद फिल्म में काम करने का मौका मिला है. इसके पहले वह बांग्ला टीवी सीरियल्स में काम करते थे. जी बांग्ला और स्टार जलसा के धारावाहिकों में काम करने के बाद मॉडलिंग की ओर रुख किया. अब फिल्मों में उनका पदार्पण होने जा रहा है.

Bengali Film News: कई बांग्ला टेलीविजन सीरियल्स में काम कर चुके एक्टर सुशोभन सोनू रॉय अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं. ‘टेक केयर भालोबासा’ 4 दोस्तों की कहानी है. इसमें आप देख सकेंगे कि दोस्तों की जिंदगी में कैसे बदलाव आते हैं. उनके रिश्तों में किस तरह के बदलाव आते हैं. युवा फिल्ममेकर सौम्यजीत अदक के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दोस्ती, संबंधों और भावनाओं के उस पहलू को दर्शाती है, जिसे आज की पीढ़ी अक्सर नजरअंदाज कर देती है.

‘आनंदमयी मां’ टीवी सीरियल से की थी अभिनय की शुरुआत

फिल्म में सुशोभन सोनू रॉय जय का किरदार निभा रहे हैं. जय इस फिल्म की कहानी का अहम किरदार है. वर्ष 2019 में सुशोभन ने ‘आनंदमयी मां’ टीवी सीरियल में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी. आकाश-8 चैनल पर इसका प्रसारण हुआ था. इस सीरियल में उन्होंने वैष्णव भक्त का किरदार निभाया था. इसके बाद स्टार जलशा के लोकप्रिय सीरियल ‘मोहर’ और ‘कोरापाखी’ में अभिनय किया.

Bengali Film News: जी बांग्ला और स्टार जलसा के सीरियल्स में किया काम

सुशोभन ने जी बांग्ला और स्टार जलसा के टीवी सीरियल्स में भी काम किये. ‘जमुना ढाकी’ (जी बांग्ला), ‘तितली’ और ‘खेलाघर’ (स्टार जलसा) में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया. कई बड़े ब्रांड के लिए मॉडलिंग भी कर चुके हैं.

पश्चिम बंगाल की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसे मिला ‘टेक केयर भालोबासा’ में अभिनय का मौका

वर्ष 2024 में उन्होंने एक अभिनय कार्यशाला में हिस्सा लिया, जहां उनकी मुलाकात निर्देशक सौम्यजीत अदक से हुई. ऑडिशन के बाद ‘टेक केयर भालोबासा’ में अभिनय का मौका मिला. सुशोभन को विश्वास है कि इस फिल्म से उनके करियर में नया मोड़ आयेगा. सौम्यजीत निर्देशित फिल्म में नीलायन चटर्जी और ईशान मित्रा ने संगीत दिया है.

इसे भी पढ़ें

गूंज महोत्सव में बांग्ला अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी ने चाकुलिया में मचाया धमाल, गानों की धुन पर खूब झूमे लोग

बांग्ला अभिनेत्री ने कैब चालक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, बताया- बीच रास्ते में गाड़ी रोक कर…

बंगाली एक्टर Suvo Chakraborty ने Facebook LIVE के दौरान की सुसाइड की कोशिश, ऐसी बची जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >