Bengal Weather Update : बंगाल में क्या और बढ़ेगा ठंड, जानें क्या कहता है मौसम विभाग

Bengal Weather Update : चार से पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

Bengal Weather Update : अगर आप रात को पंखा चलाकर भी सोते हैं तो सुबह ठंड के कारण पंखा बंद करना पड़ता है और फिर से चादर ओढ़नी पड़ती है. दिन चढ़ते ही तापमान फिर बढ़ जाता है. रात में पारा फिर नीचे चला जाता है. प्रदेशवासियों को इस तरह के मौसम का अनुभव लगभग हर दिन हो रहा है. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक, इसका मतलब है कि बंगाल में सर्दी का मौसम आ गया है.

तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना

चार से पांच दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है. हालांकि अलीपुर मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक उत्तर बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. दार्जिलिंग जिले में आज बारिश की संभावना है. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को उत्तर बंगाल के तीन और जिलों में बिजली के साथ बारिश हो सकती है.

Also Read : Bengal Ed Raid : बंगाल में एक बार फिर ईडी आई एक्शन में, 12 जगहों पर हुई छापेमारी

कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था. मंगलवार को भी कोलकाता का न्यूनतम तापमान ऐसा ही रहेगा. अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है. मंगलवार को पूरे दिन कोलकाता में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे.

Also Read : Manoj Mitra Death : ममता बनर्जी ने बंगाल के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज मित्रा के निधन पर जताया शोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >