Bengal Weather Update : राज्य में फिलहाल नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, रात में गिर सकता है पारा

Bengal Weather Update: दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा. बाकी कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. दार्जिलिंग में हल्की बारिश की संभावना है.

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों में रात में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस कम होगा. तापमान के गिरने के बावजूद फिलहाल ठंड के आने का पूर्वानुमान नहीं जताया गया. विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश की कोई संभावना नहीं है. दार्जिलिंग में हल्की बारिश हो सकती है.

कड़ाके की ठंड के लिए फिलहाल इंतजार

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के आसपास कोई निम्न दबाव नहीं है. यह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में है. इससे तमिलनाडु व आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बारिश हो सकती है. इस समय उत्तरी हवाओं के आने का रास्ता खुला है. इसलिए अगले कुछ दिनों में रात का पारा गिरेगा. लेकिन कड़ाके की ठंड के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा.

Also Read : Arjun Singh : अर्जुन सिंह पहुंचे भवानीभवन, जानें भाजपा नेता को सीआईडी ने क्यों किया तलब

कोलकाता का तापमान

बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि अगले दो दिनों में रात के तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन दिन के तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में शुष्क मौसम बना रहेगा. हालांकि कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >