Bengal Weather Update : बंगाल में काली पूजा के दौरान बारिश की संभावना, जानें मौसम अपडेट

Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में ऊंची लहर की चेतावनी जारी की गई है. शनिवार तक समुद्र अशांत रह सकता है.

Bengal Weather Update : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के तट पर भी समुद्र अशांत रहेगा. तट पर ऊंची लहर की चेतावनी जारी की गई है. निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से अगले सप्ताह दक्षिण बंगाल में बारिश बढ़ सकती है.

शनिवार तक अशांत रह सकता है समुद्र

पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में ऊंची लहर की चेतावनी जारी की गई है. शनिवार तक समुद्र अशांत रह सकता है. गहरे समुद्र में मछुआरों को इससे कोई दिक्कत नहीं होगी. उनके लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई. हालांकि समुद्र तट पर लोगों को चेतावनी दी गई है. पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सावधान रहने को कहा गया है. समुद्र की लहरें पांच फीट तक ऊंची उठ सकती हैं.

Also Read : West Bengal : आखिर क्यों अनुब्रत मंडल की वापसी के बाद काजल शेख की बढ़ाई जा रही है सुरक्षा

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना

अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक आज कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में छिटपुट बारिश की संभावना है. शाम के बाद दक्षिण बंगाल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. खासकर कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना अधिक है. हालांकि पश्चिम बंगाल के अन्य जिलों जैसे मेदिनीपुर, बीरभूम और बांकुड़ा में कम वर्षा हो सकती है.

Also Read : WB BY-Election : सिताई विधानसभा उपचुनाव में रोमांचक हाे सकता है मुकाबला, यहां जानें पूरी कहानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >