गंगासागर मेला के दौरान एसआईआर न हो प्रभावित, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को लिखी चिट्ठी

Bengal SIR: बंगाल चुनाव 2026 से पहले इन दिनों एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत पूरे राज्य में सुनवाई जारी है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को इस संबंध में पत्र लिखा है. पत्र में सीईओ ने अपील की है कि गंगासागर मेले के दौरान दूसरे जिलों से अधिकारियों की तैनाती की जाये, ताकि दक्षिण 24 परगना जिले में एसआईआर से जुड़ी सुनवाई प्रक्रिया पर किसी तरह की रुकावट न हो.

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है. इस बीच, दक्षिण 24 परगना के सागर द्वीप में गंगासागर मेला 2026 लगने जा रहा है. इस दौरान जिले के अधिकारी और कर्मचारी मेले की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे. इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अन्य जिलों के अधिकारियों को सागर इलाके में तैनात किया जाये, ताकि एसआईआर की रफ्तार धीमी न पड़े.

सीईओ मनोज अग्रवाल ने सीएस नंदिनी चक्रवर्ती को लिखी चिट्ठी

बंगाल चुनाव 2026 से पहले इन दिनों एसआईआर प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत पूरे राज्य में सुनवाई जारी है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को इस संबंध में पत्र लिखा है. पत्र में सीईओ ने अपील की है कि गंगासागर मेले के दौरान दूसरे जिलों से अधिकारियों की तैनाती की जाये, ताकि दक्षिण 24 परगना जिले में एसआईआर से जुड़ी सुनवाई प्रक्रिया पर किसी तरह की रुकावट न हो.

Bengal SIR: दिल्ली में उप-चुनाव आयुक्त के साथ सीईओ ने की बैठक

सीईओ मनोज अग्रवाल इस समय दिल्ली में हैं. वहां उनकी बैठक उप-चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) की उप-महानिदेशक सीमा खन्ना के साथ हुई है. इस बैठक में राज्य के जिलाधिकारियों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग ने सीईओ से हर हफ्ते रिपोर्ट देने को कहा

बैठक के दौरान उप-चुनाव आयुक्त ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर हर सप्ताह रिपोर्ट देने के निर्देश दिये हैं. इन रिपोर्टों के आधार पर चुनाव आयोग आने वाले दिनों में यह अंतिम निर्णय लेगा कि राज्य में कितने बूथ संवेदनशील घोषित किये जायेंगे और वहां कितनी संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को चुनाव आयोग से मिली राहत, 9 से 11 जनवरी के बीच SIR सुनवाई में आने की छूट

बंगाल चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी का ECI पर बड़ा आरोप, SIR में BJP आईटी सेल के ऐप का हो रहा इस्तेमाल

एसआईआर के बीच खुद को वैध मतदाता साबित करने के लिए संघर्ष कर रहे बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग

टीएमसी सांसद देव और उनके परिवार को एसआईआर सुनवाई का नोटिस, बंगाल की राजनीति गरमायी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >