बंगाल में नकली लॉटरी का चल रहा था खेला, खड़गपुर में आठ कारोबारी गिरफ्तार

Bengal lottery : असली टिकटों के साथ नकली टिकट बेचकर लोगों से ठगी की जा रही थी. पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, कुछ असली टिकट, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं.

Bengal lottery : खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले में नकली लॉटरी टिकट के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, कुछ असली टिकट, नकदी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि जिले के कई बाजार, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कुछ लोग अवैध तरीके से नकली लॉटरी टिकट बेच रहे हैं.

शिकायत के बाद हुई छापेमारी

आरोप है कि आरोपी असली सरकारी लॉटरी टिकटों के साथ बेहद चालाकी से नकली टिकट मिलाकर बेचते थे, जिससे आम लोग आसानी से ठगी का शिकार हो रहे थे. कई लोगों ने पुरस्कार राशि नहीं मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पापिया सुल्ताना ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी रखने और विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गयी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जतायी जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय है, जिसका नेटवर्क जिले के अलावा अन्य क्षेत्रों तक फैला हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही लॉटरी टिकट खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकली लॉटरी कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: बंगाल सरकार बाजार में फिर ला रही लॉटरी, ‘बंगलक्ष्मी’ और ‘धनलक्ष्मी’ से बढ़ेगा राजस्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >