15 साल बाद फिर बंगाल में बनेगी सांप के जहर की जीवनरक्षक दवा, जानें 150 करोड़ के प्रोजेक्ट की क्या होंगी शर्तें

Bengal Chemicals Anti Snake Venom Plant: बंगाल केमिकल्स (BCPL) 15 साल बाद फिर पश्चिम बंगाल में शुरू करेगी एंटी स्नेक वेनम का उत्पादन. पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 150 करोड़ के प्रोजेक्ट पर चल रही है बातचीत.

भारत के पहले फार्मास्यूटिकल उद्योग ‘बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड’ (BCPL) ने पश्चिम बंगाल में करीब डेढ़ दशक (15 साल) बाद एक बार फिर एंटी-स्नेक वेनम (Anti-Snake Venom) यानी सांप के जहर की जीवनरक्षक दवा का उत्पादन शुरू करने की योजना बनायी है. राज्य में सर्पदंश (Snakebite) के बढ़ते मामलों और दवा के लिए दक्षिण व पश्चिमी भारत के राज्यों पर निर्भरता खत्म करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया जा रहा है.

बंगाल सरकार के साथ उच्चस्तरीय बातचीत

कोलकाता स्थित केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (CPSU) बंगाल केमिकल्स ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार के साथ उच्चस्तरीय बातचीत शुरू कर दी है. यदि यह डील पक्की होती है, तो बंगाल केमिकल्स का यह प्लांट पश्चिम बंगाल ही नहीं, पूरे पूर्वी भारत के लिए सर्पदंश के इलाज में गेमचेंजर साबित होगा.

नयी यूनिट के निर्माण पर खर्च होंगे 150 करोड़ रुपए

राइज कॉन्क्लेव 2026 (RISE Conclave 2026) के दौरान बंगाल केमिकल्स (BCPL) के प्रबंध निदेशक (MD) एस घोष चौधरी ने परियोजना से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि एंटी-स्नेक वेनम बनाने की इस नयी यूनिट के निर्माण में लगभग 150 करोड़ रुपए का निवेश होगा.

ये भी पढ़ें: Kolkata Fire: कोलकाता के चितपुर में केमिकल फैक्ट्री से उठा काला धुआं, गैस कटर से तोड़े गये गेट

कंपनी ने रखी खरीद की गारंटी की शर्त

कंपनी ने पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार के सामने शर्त रखी है कि उत्पादन शुरू होने पर राज्य सरकार को एंटी-वेनम शीशियों की खरीद (Procurement Guarantee) की लिखित गारंटी देनी होगी. साथ ही मूल्य संशोधन (Price Hike Proposal) का भी प्रस्ताव कंपनी ने दिया है. कंपनी ने कहा है कि प्रति शीशी (Vial) खरीद कीमत अभी 450 रुपए है. इसे बढ़ाकर 700 से 800 रुपए करना होगा, ताकि उत्पादन की लागत और गुणवत्ता को संतुलित किया जा सके.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फिर मिला भारी मात्रा में विस्फोटक, तीन दिन पहले बीरभूम में एनआईए ने पकड़ी थी बड़ी खेप

स्वास्थ्य विभाग के साथ शुरुआती बातचीत जारी

पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य मंत्री शारद्वत मुखर्जी ने पुष्टि की है कि बंगाल केमिकल्स के साथ इस संबंध में शुरुआती दौर की चर्चा हुई है. कंपनी ने राज्य सरकार से सहयोग के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने का अनुरोध किया है. स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, यह बातचीत अभी प्राथमिक चरण में है और सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद अंतिम फैसला लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >