बड़ाबाजार : बालकनी से गिरा मजदूर, गयी जान

मृतक का नाम राजेश महतो (45) है. वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र स्थित बंधौली इलाके का रहने वाला था.

मृतक बिहार के दरभंगा जिले का था निवासी कोलकाता. बड़ाबाजार थाना अंतर्गत एनएस रोड स्थित एक इमारत की बालकनी से गिरकर एक मुटिया मजदूर की मौत हो गयी. यह घटना रविवार शाम पांच बजे की है. मृतक का नाम राजेश महतो (45) है. वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र स्थित बंधौली इलाके का रहने वाला था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बड़ाबाजार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि मजदूर एनएस रोड स्थित एक तीन मंजिली इमारत की पहली मंजिल की बालकनी में खड़ा था. वह नीचे कैसे गिरा, इसकी जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज पुलिस खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >