छतरी रिपेयर करने वाला बांग्लादेशी घुसपैठिया अरेस्ट

आरोपी का नाम मोहम्मद दाउद दरिया (45) है.

ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, संदेह होने पर लोगों ने पुलिस को दी थी इसकी सूचना कोलकाता. अवैध तरीके से सीमा पार कर भारतीय सीमा में आने के बाद लोगों के घरों में छतरी रिपेयरिंग करने के साथ छिपते-फिरते रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम मोहम्मद दाउद दरिया (45) है. उससे पूछताछ के बाद कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी बांग्लादेश के गोपालगंज में स्थित कटालीपाड़ा का निवासी है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि 100 नंबर पर कुछ लोगों ने फोन पर इस व्यक्ति के बारे में जानकारी दी थी. बताया था कि एक संदिग्ध इलाके में घूम रहा है. वह बांग्लादेशी नागरिक प्रतीत हो रहा है. इस जानकारी के बाद ठाकुरपुकुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और युवक से पूछताछ शुरू की. इस दौरान युवक ने बताया कि वह बांग्लादेशी नागरिक है. सात महीने पहले वह अवैध तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश किया था. इसके बाद से वह बेहला, ठाकुरपुकुर, हरिदेवपुर जैसे इलाकों में घूम-घूमकर लोगों के घरों में छतरी रिपेयर करता था. इसी बहाने वह छिप रहा था. पूरी जानकारी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >