बनगांव से बांग्लादेशी घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया

घुसपैठ करने के आरोप में बनगांव सीमांत इलाके से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम इमरान हसन है.

प्रतिनिधि, बनगांव.

घुसपैठ करने के आरोप में बनगांव सीमांत इलाके से एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया है. उसका नाम इमरान हसन है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात उसे बीएसएफ के जवानों ने दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जाता है कि वह पहले जवानों द्वारा पकड़े जाने पर खुद का नाम सुमन सरकार बताया था और फिर कड़ाई करने पर अपना असली नाम और ठिकाना बांग्लादेश के जेसोर जिला का निवासी बताया. इधर, बनगांव ब्लॉक के घाटबाउर ग्राम पंचायत की ओर से सीमांत इलाके में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं.

ग्राम पंचायत प्रधान अनिसुर जमान मंडल ने कहा कि यह कदम सीमावर्ती निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रशासन की निगरानी बढ़ाने के लिए है. पुलिस सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है. बनगांव-बागदा रोड पर रामचंद्रपुर, कालमेघा, सुटिया सहित पाइकपाड़ा बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. बाद में और भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >